मादक द्रव्य दुरूपयोग मॉनिटरिंग प्रणाली (डी.ए.एम.एस.)

मादक द्रव्य दुरूपयोग मॉनिटरिंग प्रणाली एक ऑनलाइन डाटाबेस है जहां देश में मादक द्रव्य दुरूपयोग की प्रवृतियो को समझाने के लिए तिमाही आधार पर डि-एडीक्शन केन्द्रों में मादक द्रव्यों के प्रकार उपभोग की विधि उपचार पाने वालों का क्सीनिकल एवं जेनेरल प्रोफाईल के आंकड़े संग्रह किये जाएगें। यह प्रणाली वर्तमान हस्तक्षेपों को और मजबुत करेगा तथा मादक द्रव्य उपभोग के बदलते आचारण में समुचित निवारक रणनीतियों को विकसित करने के लिए उपयोगी होगी।

क्षेत्रीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्रों (आर.आर.टी.सी.) के माध्यम से आउटरिच एवं प्रोमोशनल क्रियाकलापो
मंत्रालय समर्थित सेवा प्रदाताओं (आई.आर.सी.ए.) ड्रग उपचार एवं काउसेंलिंग केन्द्रों प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 11 एन.जी.ओ तथा एक राज्य सरकार समाज कल्याण बोर्ड को चयनित किया गया है ताकि उनकी क्षमता मे वृद्धि हो सके। यह देश के आकार तथा विशिष्ट रणनीतियो की अपेक्षा रखते हुए क्षेत्रीय विविधता को देखते हुए अपेक्षित एवं व्यावहारिक माना जाता है। इसके अतिरिक्त आर.आर.टी.सी. मादक द्रव्य दुरूपयोग निवारण के क्षेत्र मे कार्यरत एन.जी.ओ को निम्न सेवाएं भी प्रदान करता है।
• सूचना शिक्षा संचार (आई.ई.सी) सामग्री तैयार करने सहित एन.जी.ओ. की सभी क्रियाकलापों का प्रलेखन।
• मादक द्रव्य दुरूपयोग कार्यक्रमों के एडवेकेसी अनुसंधान एवं मॉनिटरिंग को हाथ मे लेना।
• एन.जी.ओ समुदाय आधारित संगठन एवं उद्यमों का तकनीकी समर्थन।
• मादक द्रव्य दुरूपयोग तथा अवैध तस्करी के विरूद्ध अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाना।

प्रत्येक वर्ष 26 जून को एन.आई.एल.डी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ मिलकर समाज को विशेषकर युवा को मादक द्रव्य दुरूपयोग के बारे में सुग्राही बनाने के लिए का मादक द्रव्य दुरूपयोग तथा अवैध तस्करी के विरूद्ध अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाता है। मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित आई.आर.सी.एस. एवं एन.जी.ओ द्वारा चालित उपचार केन्द्रों के लिए एल्कोहलिज्म एवं मादक द्रव्य दुरूपयोग निवारण स्कीम के अन्तर्गत कार्यक्रमों हेतु सेवाओं के न्यूनतम मानकों पर एक मैनुयल तेयार किया गया है।

निवारण शिक्षा, जागरूकता सृजन, ड्रग पर आश्रित व्यक्तियों की पहचान, काउंसेलिंग उपचार तथा पुनर्वास एवं केन्द्र एवं राज्य सरकारों तथा एन.जी.ओ के संयुक्त प्रयास से सेवा प्रदाताओं के प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण पर रोशनी डालने हेतु ड्रग डिमांड रिडक्शन हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना के क्रियान्वयन ढांचा पर एक मैनुयल निकाला जाता है।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करे